किसको जोड़ रहा है प्यारे,
साथ क्या ले जाएगा !
हाथ खाली, जेब भी खाली,
सीधा ऊपर जाएगा।!
मोह-माया के पीछे,
भागेगा तो क्या पाएगा !
आत्मा की शुद्धि कर,
यही तुझे तराएगा।
रिश्ते-नाते,
दोस्त-प्यारे,
सब यहीं रह जाएंगे !
तेरे संग तेरा कर्म ही ऊपर जाएंगे।
किसका साथ,
कौन अनाथ !
तू अकेला आया था,
अकेला ही जाएगा।
हाथ खाली, जेब भी खाली,
सीधा ऊपर जाएगा।!
मोह के बंधन को तू तोड़,
सच्चाई को गले लगा !
राम का नाम जप,
यही तुझे शांति दिलाएगा।!
जो भी मिला,
सब यहीं छोड़ जाएगा !
बस पुण्य और भक्ति का खज़ाना ही संग जाएगा।
भज ले प्यारे राम का नाम,
तेरा सहारा, सच्चा धाम।
वही तो तेरे साथ जाएगा