Like us ON FB

शनिवार, 21 दिसंबर 2024

किसको जोड़ रहा है प्यारे साथ क्या ले जाएगा

किसको जोड़ रहा है प्यारे, 

     साथ क्या ले जाएगा !

हाथ खाली, जेब भी खाली, 

   सीधा ऊपर जाएगा।!

मोह-माया के पीछे, 

    भागेगा तो क्या पाएगा !

आत्मा की शुद्धि कर, 

        यही तुझे तराएगा।

रिश्ते-नाते, 

    दोस्त-प्यारे, 

सब यहीं रह जाएंगे !

तेरे संग तेरा कर्म  ही ऊपर जाएंगे।

किसका साथ, 

   कौन अनाथ !

तू अकेला आया था, 

   अकेला ही जाएगा।

हाथ खाली, जेब भी खाली, 

   सीधा ऊपर जाएगा।!

मोह के बंधन को तू  तोड़, 

   सच्चाई को गले लगा !

राम का नाम जप, 

   यही तुझे शांति दिलाएगा।!

जो भी मिला, 

    सब यहीं छोड़ जाएगा !

बस पुण्य और भक्ति का खज़ाना ही संग जाएगा।

भज ले प्यारे राम का नाम,

तेरा सहारा,  सच्चा धाम।

वही तो तेरे साथ जाएगा