Like us ON FB

शनिवार, 3 दिसंबर 2016

सामाजिक जालक्रम - Social Media

Impact Of Social Media


सामाजिक  से ,
       अब सामाजिक जालक्रम बन कर रह गया हूँ, -- Social से Social Media !!

चिंटू , मिंटू अब पुराने गए हैं,
सोशल मीडिया पर अब सब फेसबुक [Facebook]  और व्हाट्सएप्प  [WhatsApp] के दीवाने हो गए हैं !

कभी खेल कूद से वक़्त निकाल लिया करते थे ,
   अब मीडिया पर दूर से खेल देख कर जी  रहे हैं !

पहले बिना फ़ोन के दोस्तों को ढून्ढ लिया करते थे ,
   अब दोस्तों को फ़ोन करने के लिए भी टाइम ढूँढ़ते फिर रहे हैं !

उनके आने की खुशबु का इंतज़ार किया करते थे ,
  अब उनके DP बदलने का इंतज़ार किया करते हैं !

जो शाम को निकल कर दीदार ये यार किया करते थे ,
     अब फोटो को पलटते फिर रहे हैं !!

जो सारे दोस्त कभी ख़ास हुआ करते थे,
अब अपने सेकड़ो संपर्को में ,
    दोस्त ढूँढ़ते फिर  रहे   हैं !!

जो उनके साथ रहने का एहसास किया करते थे ,
   अब उन लम्हों को बस सेल्फी में ही कैद किया  करते हैं !

जो घर में सबसे बात किया करते थे हर दम
    अब प्रभात और संध्या भी फेसबुक पर किया करते हैं !


Social Media को समर्पित - आशीष चड्ढा - Chads