कहाँ गया वोह बचपन !!
वोह कागज़ की कश्ती, वोह नदी के किनारे !
वोह आम के बगीचे, वोह दोस्त मस्त बहारें !!
झरने की झिम झिम, वोह मस्ती में झूम झूम !
दिवाली के पटाखे, होली के हंसीं नज़ारे !!
भैयादूज मानना , वोह पतंग उड़ाना !!
गली का क्रिकेट, वोह वक़्त सुहाना !!
वोह रंगोली से प्यार, चित्रहार का इंतेज़ार !
वोह तंदूर की रोटी, साथ में ठंडी लस्सी !
वोह टिक्की की गर्मी, बंटे की ठंडक !
वोह साइकिल से जाना , गरम जलेबी खाना !!
वोह भाई का क्या प्यार, बहन से मीठी तकरार !
वोह भालू वाले का आना, वोह डमरू बजाना !
वोह पेड़ पर चढ़ना , अमरुद चुराना !!
Bioscope वाले का आना , सुन्दर चित्र दिखाना !!
वोह मेले में जाना , रात को देर से आना !
वोह ठन्डे पानी की प्यास,
बुढ़िया के बाल की मिठास !
______आशीष - Chads