फिर देख,
वो सुबह आएगी !
जो अश्कों को मुस्कानों में बदल जाएगी !!
हर दर्द की,
कहानी भूल जाएगी !
हर चाहत को,
मंज़िल दिलाएगी !!
चुप थे जो दिल,
वो बोलेंगे !
टूटे सपने फिर,
से जोड़ेंगे !!
फिर देख,
वो सुबह आएगी !
जो हर दिल को,
रोशन कर जाएगी !!
ख़ामोशी का शोर,
सुनाई देगा !
हर ग़म का चेहरा,
छुपाई देगा !!
जो बिछड़ गए,
वो मिल जाएंगे !
जो रूठे थे,
वो हँस जाएंगे !!
फिर देख,
वो सुबह आएगी !
जो हर दिल को,
रोशन कर जाएगी !!
मगर वो सुबह,
दूर है अभी !
रात का साया है,
गहरा सभी!!
पर हर अंधेरा,
कट जाएगा !
जब उम्मीद का,
सूरज चमक जाएगा!!
फिर देख,
वो सुबह आएगी !
हर दर्द के साथ,
एक मुस्कान होगी !
और ज़िंदगी फिर से,
आसान होगी !
फिर देख,
वो सुबह आएगी !! #shabdras