छोटी सी वो बात थी
जाने कब की बात थी,
सुबह की बात थी !
या शाम की ही बात थी !!
धूप थी या ठंडी हवा का साथ था !
चाय की चुस्की पर थी,
या चुस्की पे चुस्की की बात थी !!
तुम्हारी हँसी में कोई राज था,
या वो मेरे दिल का ही अंदाज़ था !!
ख़ामोश लबों के पीछे एक सवाल था,
या निगाहों में छुपा कोई जवाब था !!
वो लम्हा ठहरा था या गुज़र गया,
वक़्त का सिला या कोई ख़्वाब था !!
मेरी धड़कनों ने कुछ कहा था,
क्या वो तुम्हारे दिल की सदा थी !!
राहों में तेरी हलचल थी या मेरी आहट थी !
दूर कहीं बजी घड़ी की झंकार थी,
या मेरे अंदर उठती पुकार थी !
इकरार था या मेरा प्यार था,
या सच में... सच में इज़हार था।